आजमाएं गुलाब के फूल के ये 4 उपाय, होने लगेगा धन लाभ, बनी रहेगी बरकत

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहता है। वो ये चाहता है कि उसका जीवन धन और बरकत से भरा रहे। गुलाब के फूल के कुछ उपाय इसमें बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
rose

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो जीवन में धन संपत्ति नहीं कमाना चाहता। आज का समय ऐसा है कि बिना पैसों और संपत्ति के हमारा जीवन निकल पाना मुश्किल है। यही कारण है कि छोटे से लेकर बड़ा हर व्यक्ति धन अर्जित करना चाहता है और इसके लिए वो काफी कोशिश भी करता है। हालांकि, जब तक कुंडली में मौजूद ग्रहण नक्षत्र की स्थिति ठीक नहीं रहती तब तक हमारी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकती।

ज्योतिष एक ऐसा सहारा है, जो हमारे सपनों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें हर राशि के व्यक्ति से जुड़ा कोई ना कोई समाधान बताया गया है, जो जीवन में सुख समृद्धि लेकर आता है। ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिनका अगर पालन कर लिया जाए तो हमारा जीवन खुशियों से भर जाता है। आज हम आपको गुलाब (Rose) के ऐसे ही उपाय के बारे में बताते हैं।

गुलाब का उपाय (Rose Remedies)

गुलाब एक ऐसा फूल है जिसका इस्तेमाल हर पूजन पाठ में किया जाता है। लगभग सभी देवी देवताओं को यह फूल अर्पित किया जाता है और इसे चमत्कारी माना गया। धन के लिए यह काफी लाभकारी है और इससे देवी देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है। चलिए कुछ आसान उपाय जान लेते हैं।

गुलाब और कपूर

अगर आप कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना करें तो आपको शुक्रवार की शाम को गुलाब का फूल लेना है। इसमें कपूर का टुकड़ा रखना है और कपूर जल जाने के बाद उसे फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित करना है। ये उपाय माता को प्रसन्न करता है और जीवन में सदा उनकी कृपा बनी रहती है।

धन और बरकत के लिए

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहे। आपको कभी किसी चीज की कमी का सामना न करना पड़े और घर में हमेशा बरकत रहे। इसके लिए लाल चंदन, गुलाब और रोली एक लाल कपड़े में बांधे। यह आपको घर में ही मौजूद हनुमान जी या फिर मंदिर में प्रतिमा के सामने एक हफ्ते के लिए रखना होगा। एक हफ्ते बाद इसे तिजोरी में रख दें। इससे हमेशा धन की बरकत बनी रहेगी।

मनोकामना की पूर्ति

अगर आपकी कोई इच्छा है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं लेकिन वह नहीं हो रही। इसके लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को 11 गुलाब के फूल चढ़ाएं। यह उपाय आपको 11 मंगलवार तक करना है। आपकी जो भी मनोकामना है वह भगवान के आशीर्वाद से पूरी हो जाएगी।

कर्ज से मुक्ति

अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान है और कोशिश के बाद भी छुटकारा नहीं मिल रहा। इसके लिए पांच गुलाब के फूल एक सफेद कपड़े के चारों कोनों पर बांध दें। पांचवा फूल बीच के भाग में बांधे। अब आपको पोटली बनाकर इसे बहती हुई नदी में प्रवाहित करना है। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलने लगती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews