तुलसी के बगल में न लगाएं ये 3 पौधे, वरना आपकी जेब हो जाएगी खाली

Vastu Tips: तुलसी, जिसे भारतीय संस्कृति में धार्मिक और औषधीय महत्व दिया गया है, हर घर में एक पवित्र पौधा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के बगल में कुछ विशेष पौधों को लगाने से आपके आर्थिक हालात पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Vastu Tips

Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा का विशेष महत्व है और उसकी नियमित पूजा करने वाले जातक को अनेक लाभ मिलते हैं। जैसे आर्थिक स्थिरता और कर्ज से मुक्ति लेकिन यदि आपने गलती से तुलसी के साथ तीन विशेष पौधे लगा दिए तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ऐसा माना जाता है कि यह पौधे न केवल आर्थिक तंगी का कारण बन सकते हैं। बल्कि घर में बीमारियों और क्लेश को भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए यदि आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है, कि तुलसी के पौधे के आसपास कौन-कौन से पौधे भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए, तो चलिए जानते हैं कि वह तीन पौधे कौन-कौन से हैं।

कैक्टस या कांटेदार पौधा

वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप गलती से तुलसी के साथ कैक्टस या किसी अन्य कांटेदार पौधे को लगा देते हैं, तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। तुलसी के साथ कांटेदार पौधों को लगाने से व्यक्ति कर्जदार बना जाता है।

दूध वाला पौधा

यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो घर में कभी भी ऐसा पौधा ना लगाएं जिससे दूध निकलता हो। ऐसे पौधों को तुलसी के पास रखने से बचना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है।

इससे घर में रहने वाले लोगों के कामों में विघ्न उत्पन्न होने लगती है। यदि आपकी नौकरी है तो तरक्की रुक जाती है, व्यवसाय में मंदी आ जाती है और आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। इसलिए अपने घर में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए इस बात का ध्यान रखें।

शमी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है और उसकी पूजा का विशेष महत्व है। इस तरह शमी के पौधे को भी हिंदू धर्म में पूजा जाता है। लेकिन दोनों पौधों को कभी भी एक साथ नहीं रखना चाहिए।

यदि आप तुलसी के पौधे के साथ शमी का पौधा लगाते हैं तो इससे वास्तु दोष माना जाता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इन दोनों पौधों को साथ में लगाने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews