MP Breaking News

धन खिंचने वाला चुंबक बन जाएगा घर, ये 3 वास्तु सीक्रेट बदल देंगे खेल

कड़ी मेहनत करने के बावजूद अगर धन-संपत्ति नहीं बढ़ रही है और घर में बरकत नहीं हो रही, तो वास्तु शास्त्र के ये आसान उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और पैसों की बरसात ला सकते हैं। जानें आज से ही अपनाने वाले ये असरदार वास्तु टिप्स।
Vastu

कई बार हम दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी पैसों की तंगी बनी रहती है। बैंक बैलेंस बढ़ने के बजाय खर्चे बढ़ जाते हैं और घर में आर्थिक तनाव घर कर लेता है। ऐसे में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ सरल उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऊर्जा का सही प्रवाह होना जरूरी है। अगर घर या ऑफिस में वास्तु दोष है, तो मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता। सही दिशा, वस्तुओं की सही जगह और कुछ विशेष प्रतीकों का इस्तेमाल धन की आवक और समृद्धि को बढ़ा सकता है।

धन बढ़ाने और बरकत लाने वाले आसान वास्तु उपाय

घर की उत्तर दिशा रखें साफ और खुली

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और करियर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कोई भारी सामान, कूड़ा या टूटी-फूटी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। यहां हरे पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की आवक तेज होती है।

तिजोरी की दिशा और स्थिति बदलें

आपकी तिजोरी या लॉकर हमेशा दक्षिण या पश्चिम दीवार से सटाकर और मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से तिजोरी में रखा धन स्थायी रूप से बढ़ता है और कभी खत्म नहीं होता। तिजोरी में लाल कपड़ा और चांदी का सिक्का रखना भी शुभ माना जाता है।

जल तत्व का सही प्रयोग करें

घर के उत्तर-पूर्व कोने में छोटा फव्वारा, पानी से भरा ग्लास बाउल या एक्वेरियम रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है। ध्यान रहे कि पानी हमेशा साफ और ताजा हो। गंदा पानी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
धन खिंचने वाला चुंबक बन जाएगा घर, ये 3 वास्तु सीक्रेट बदल देंगे खेल