पॉजिटिव एनर्जी के लिए पहनें ये 3 रत्न, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

जिस तरह से ग्रह हमारे जीवन पर असर डालने का काम करते हैं। उस तरह से ज्योतिष में बताए गए रत्न ग्रहों को प्रभावित करते हैं। चलिए आज ऐसे रत्नों के बारे में जानते है जो नेगेटिविटी को दूर करने का काम करते हैं।
Ratna Astrology

Lucky Gemstone: हर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार चाहता है। दरअसल, व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बनी रहती है तो व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वह अपने सभी काम अच्छी तरह से कर पाता है। वहीं नकारात्मकता बनते हुए कामों को भी बिगाड़ देती है और जीवन में परेशानी लाने का काम करती है। ऐसे में कुछ ज्योतिष उपाय के जरिए नेगेटिविटी को दूर किया जा सकता है।

ज्योतिष में कई तरह के उपाय तो मिलते ही हैं लेकिन रत्न शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसमें कई सारे रत्नों का उल्लेख किया गया है। अगर इन रत्नों को सही तरीके से धारण कर लिया जाए तो व्यक्ति का जीवन पॉजिटिविटी से भर जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही रत्न के बारे में बताते हैं, जिन्हें धारण करना शुभ है।

हेमेटाइट (Lucky Gemstone)

यह एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है, जो स्टोन आफ माइंड के नाम से पहचाना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा से हमारा बचाव करता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ जाती है। यह मूड को अच्छा बना कर रखता है और लाभकारी परिणाम प्राप्त होते हैं।

सिट्रीन स्टोन

यह बहुत ही चमत्कारी रत्न है जो जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ाने का काम करता है। इस पहनने से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए दूर हो जाती है। जो लोग जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें यह जरूर पहनना चाहिए। यह जीवन की बाधाओं का नाश करता है।

सेलेनाइट

यह बहुत ही लाभकारी रत्न हैं, जो नकारात्मक विचारों को दूर करता है। अगर आपको बार-बार नेगेटिव बातें सोचने में आती है तो यह आपके मन को शुद्ध करेगा। यह पॉजिटिविटी को बढ़ाता है और घर में सुख शांति लाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews