धन से भर जाएगी तिजोरी, बस आजमा लें ज्योतिष का ये आसान उपाय

हर व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की और खुशहाली चाहता है। आज हम आपको कबूतर के पंख का उपाय बताते हैं जो आपको मालामाल बना देगा।
Astro rules

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी महत्व दिया गया है। यह एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में सभी तरह की जानकारी देने का काम करती है। ज्योतिष ग्रह नक्षत्र पर आधारित एक पौराणिक तरीका है जिसके जरिए हम हर शुभ काम के लिए गणना करते आए हैं। व्यक्ति को जब भी अपने जीवन के बारे में कुछ पता करना होता है तो वह इसी का सहारा लेता है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी परेशानियों का समाधान भी मिलता है। व्यक्ति को गृह प्रवेश करना हो या फिर मुंडन और शादी विवाह सब कुछ ज्योतिष के मुताबिक किया जाता है। इसके अलावा कई तरह की समस्याओं का समाधान भी इसमें दिया गया है। आज हम आपको तिजोरी भर देने वाला एक आसान सा उपाय बताते हैं।

कबूतर का पंख

हिंदू धर्म में न सिर्फ भगवान बल्कि पेड़ पौधे, जीव जंतु सभी को विशेष महत्व दिया गया है। इसी तरह से कबूतर एक ऐसा पक्षी है जिसका टूटकर गिरा हुआ पंख बहुत शुभ माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक जहां कबूतर का टूटा हुआ पंख रखा जाता है वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

कैसे रखें

कबूतर के टूटे हुए पंख को आपको सफेद कपड़े में बांधकर अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख देना चाहिए। आप इसे लाल कपड़े में भी बांधकर रख सकते हैं। देखते ही देखते आपको इस उपाय का असर नजर आने लगेगा।

दूर होगी दरिद्रता

जो व्यक्ति कबूतर के पंख का ही उपाय करता है धीरे-धीरे उसके घर की दरिद्रता दूर हो जाती है। धन संबंधी जितनी परेशानी है वह खत्म होती है और समृद्धि मिलने लगती है।

प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर व्यक्ति अपने घर में कबूतर का टूटा हुआ पंख रखता है, तो माता लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं।

बढ़ जाती है आय

कबूतर के पंख का यह साधारण सा उपाय व्यक्ति की आय बढ़ाने का काम करता है। इन लोगों को कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। यह अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में तरक्की और समृद्धि हासिल करते हैं।

दूर होगी समस्या

यह उपाय आपके जीवन में चल रही सभी तरह की समस्याओं को समाप्त कर देगा। अगर आपके काम में अर्जुन आ रही है या कोई काम सफल नहीं हो पा रहा है तो सारी बाधा दूर हो जाएगी। इससे व्यक्ति की जेब में कभी भी पैसा कम नहीं होता और धन दौलत बढ़ जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews