Air Taxi: देश की पहली ‘फ्लाइंग टैक्सी’ की देखने को मिली झलक, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, पढ़ें खबर

Air Taxi: भारत की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी को लेकर आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने देश की पहली फ्लाइंग टैक्सी की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने आशा जताई है कि अगले साल तक ये एयर टैक्सी देश भर में उपलब्ध होगी।
Air Taxi: देश की पहली ‘फ्लाइंग टैक्सी’ की देखने को मिली झलक, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, पढ़ें खबर

Air Taxi: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और प्रमुख व्यवसायी आनंद महिंद्रा अपने अद्वितीय कारोबार के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही उनके ट्वीट्स के भी कई लोग दीवाने है। दरअसल वे विभिन्न मुद्दों पर रोचक ट्वीट करते हैं। वहीं हाल ही में, उन्होंने भारत की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने देश की पहली फ्लाइंग टैक्सी की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने इसे देश में परिवहन की नवाचार माना है और मद्रास आईआईटी की प्रशंसा भी की है, जो देश में ऐसे नए नवाचारों को बढ़ावा देने में सहायक है।

A company being incubated at IIT Madras to build a flying electric taxi by sometime next year…

IIT Madras has become one of the WORLD’s most exciting and active incubators.

Thanks to them and the rapidly growing number of ambitious incubators throughout… pic.twitter.com/Ijb9Rd2MAH

— anand mahindra (@anandmahindra) May 10, 2024

अगले साल तक देश भर में उपलब्ध होगी:

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर आनंद महिंद्रा ने एयर टैक्सी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह भविष्य के परिवहन का संकेत है। उन्होंने आशा जताई है कि अगले साल तक ये एयर टैक्सी देश भर में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही आनंद का कहना हैं कि ईप्लेन कंपनी (ePlane Company) वर्तमान में इस तकनीक के विकास में लगी हुई है और उसे आईआईटी मद्रास का समर्थन प्राप्त है। महिंद्रा ने यह भी कहा कि आईआईटी मद्रास जैसे संस्थान युवाओं को विकास में सहायता प्रदान कर रहे हैं।

जानिए किसने बनाई है ‘फ्लाइंग टैक्सी’?

जानकारी के अनुसार ईप्लेन एक चेन्नई में स्थित टेक स्टार्टअप कंपनी है, जो फ्लाइंग इलेक्ट्रिक टैक्सी के विकास पर काम कर रही है। दरअसल यह कंपनी पिछले साल 23 मई को विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए (DGCA) से इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट विनिर्माण की मंजूरी प्राप्त कर चुकी है। वहीं अब, ईप्लेन कंपनी देश की पहली इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी भी बन गई है।

200 किमी की रहेगी रेंज:

ईप्लेन ई200 दो सीट वाला एयरक्राफ्ट है जो शहरों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी रेंज 200 किलोमीटर होगी, जिससे यह सिंगल चार्ज में कई बार उड़ान भर सकेगा। इस एयरक्राफ्ट को इवीटोल तकनीक सहित वर्टीकल टेक ऑफ, होवरिंग और लैंडिंग करने की क्षमता होगी। यह कंपनी की स्थापना प्रोफेसर अत्यनारायण चक्रवर्ती ने 2019 में की थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews