क्या आप टाटा पंच खरीदने की सोच रहे हैं? यहां जानिए कितना करना होगा डाउन पेमेंट

क्या आप टाटा की सबसे स्टाइलिश गाड़ियों में से एक, टाटा पंच, को खरीदने की योजना बना रहे हैं? अगर ऐसा है, तो आज हम इस खबर में आपको बताएंगे कि इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको कितना डाउन पेमेंट करना होगा और आपकी महीने की ईएमआई कितनी बनेगी।
क्या आप टाटा पंच खरीदने की सोच रहे हैं? यहां जानिए कितना करना होगा डाउन पेमेंट

टाटा पंच टाटा की शानदार गाड़ियों में से एक है। टाटा पंच ने ग्राहकों को काफी आकर्षित किया है। दरअसल, इस गाड़ी की मजबूती और स्टाइल बेहद शानदार है। इसके साथ ही यह गाड़ी कम बजट में आने वाली और माइलेज के मामले में शानदार है। ऐसे में यह गाड़ी ग्राहकों को बेहद आकर्षित करती है। यदि आप भी इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इसे खरीदने के लिए कितना डाउन पेमेंट करना होगा, तो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

सबसे पहले बता दें कि इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 6 लाख 20 हजार रुपए है। इसके चलते, कम प्राइस में यह गाड़ी लोगों की पसंद बन रही है। इसके साथ ही इसका शानदार लुक भी काफी आकर्षित करने वाला है।

क्या है खासियत?

अगर टाटा पंच के फीचर्स की बात की जाए, तो बता दें कि इस गाड़ी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो तीन सिलेंडर नेचरली एस्पायरेटेड है। यह इंजन 87 एचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस गाड़ी में 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है। बता दें कि टाटा पंच को कंपनी ने सीएनजी वेरिएंट में भी मार्केट में उतारा है। टाटा पंच कुल सात वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध है। इस गाड़ी का सीएनजी वर्जन माइलेज के मामले में बेहद शानदार है और इसके चलते यह ग्राहकों की पसंद बन रहा है।

कितना करना होगा डाउन पेमेंट?

अब डाउन पेमेंट की बात की जाए, तो इस गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइस 6 लाख 20 हजार रुपए है। जबकि रोड टैक्स और इंश्योरेंस अमाउंट को जोड़ने पर गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 7,02,370 रुपए है। ऐसे में, अगर आप इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं, तो आपको 1,00,000 रुपए का डाउन पेमेंट करना होगा। इसके चलते आपको बैंक से 6,23,760 रुपए का लोन मिलेगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर शानदार है, तो आपको बैंक से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। जिसके अनुसार, अगर आप 5 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको 13,253 रुपए की ईएमआई 60 महीनों के लिए चुकानी होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews