Hindi News

मात्र 25 हजार रुपये में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की बुकिंग हुई शुरू, यहां जानें इसके शानदार फीचर्स और कीमत

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में हुंडई ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था। दरअसल, हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था। यह गाड़ी दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ आई है, जिसमें 473 किलोमीटर की रेंज मिलने का दावा किया जा रहा है।
मात्र 25 हजार रुपये में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की बुकिंग हुई शुरू, यहां जानें इसके शानदार फीचर्स और कीमत

हुंडई इंडिया की हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, इसका लुक बेहद शानदार है और यह लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस गाड़ी को कंपनी ने दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। गाड़ी में 473 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है। वहीं, इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख 99 हजार रुपये रखी गई है। बता दें कि गाड़ी की बुकिंग शुरू कर दी गई है, जिसे 25,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।

अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हम इस खबर में आपको इसके शानदार फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें कि इस गाड़ी को कंपनी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च किया था।

जानिए इस गाड़ी के शानदार फीचर्स

Hyundai Creta के शानदार फीचर्स पर नजर डाली जाए, तो गाड़ी को एक शानदार लुक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं। पैसेंजर वॉक-इन डिवाइस की मदद से रियर सीट से फ्रंट सीट को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही इस गाड़ी में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल पावर्ड सीट्स, वेंटिलेशन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल 2, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल की और सस्टेनेबल मैटेरियल्स का भी इस्तेमाल किया गया है।

गाड़ी का इंटीरियर बेहद शानदार

गाड़ी का लुक हुंडई क्रेटा से मिलता-जुलता है, लेकिन कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार में कुछ बदलाव किए हैं। दरअसल, इस गाड़ी में नया इंटीरियर दिया गया है और फ्रंट फसिया भी शानदार लुक के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, नया स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल भी इस गाड़ी में दिया गया है। गाड़ी को आठ कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। दरअसल, इस गाड़ी में LFP बैटरी लगी हुई है, जिसकी 8 साल की वारंटी है। यह गाड़ी 51.24 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें 171 बीएचपी पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इसे शानदार गाड़ी बनाती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !