Hindi News

Car Driving in Summer: चिलचिलाती धूप में कूल ड्राइविंग का लेना है मज़ा, कार से जुड़ी इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Published:
Last Updated:
Car Driving in Summer: चिलचिलाती धूप में कूल ड्राइविंग का लेना है मज़ा, कार से जुड़ी इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Car Driving in Summer: देश में गर्मी का कहर शुरू होने वाला है। ऐसे में सेहत के साथ-साथ अपनी कार की भी देखभाल की जरूरत पड़ने वाली है। अगर आप भी गर्मी के दिनों में कार ड्राइव करना पसंद है और कूल ड्राइविंग करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। दरअसल, गर्मी की चिलचिलाती धूप में कूल ड्राइविंग का मजा लेने के लिए इन बातों का विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है।

कार को छांव में पार्क करें

गर्मी के दिनों में कार को जल्दबाजी में कहीं भी पार्क करने से बचे। इसलिए कार को ऐसी जगह पार्क करना चाहिए, जहां छांव हो। ऐसा करने से आपकी कार के अंदर का तापमान ज्यादा होने से बचा रहेगा। कार को शेड के नीचे या किसी छायादार जगह से पार्क करने से कार के अंदर का तापमान कम रहेगा, जिससे आपको दोबारा कार ड्राइव करने में आसानी रहेगी।

एसी को चेक करें

गर्मियों में कार ड्राइव करने में एसी बहुत जरूरी होती है। ऐसे में कार की एसी की परफॉर्मेंस को ठीक तरह से जांच कर लें। यदि एसी ठीक तरह से काम नहीं कर रही है तो उसे तुरंत बदलवा लें। वहीं एसी ठीक होने से चाहे जितनी लॉन्ग ड्राइव हो परेशानी नहीं होगी।

इंजन को चेक करें

कार के अंदर रेडिएटर में कूलेंट की कमी होगी तो इंजन जल्दी गर्म होकर कार के अंदर का तापमान बढ़ा देगा, क्योंकि कार से धुआं निकलने लगती है। ऐसे में आपको इंजन के कूलेंट को चेक करते रहना चाहिए।

टायर के प्रेशर को करें चेक

गर्मियों के दिनों में टायर का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि टायर का तापमान गर्मियों के दिनों में बढ़ जाता है। ऐसे में टायर में नाइट्रोजन गैस का उपयोग करें। इससे टायर के तापमान को कम रखने में मदद मिलती है।

(DIsclaimer- यह सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews