BMW M5 Touring का पहला टीजर जारी, जल्द होगी लॉन्च, इन कंपनियों को देगी टक्कर

BMW M5 Touring का पहला टीजर जारी, जल्द होगी लॉन्च, इन कंपनियों को देगी टक्कर

Automobile News: बीएमडबल्यू में अपनी नई M-डिवीजन के पहले Wagon मॉडल की घोषणा कर दी है। पहली बार कंपनी इस लाइनअप में M5 Touring और M3 की पेशकश करने जा रही है। BMW M5 Touring का पहला टीज़र भी जारी हो चुका है। जर्मन ऑटोमेकर फिलहाल कार पर काम पर काम कर रहा है।

जुलाई 2024 में M5 Sedan की पेशकश के बाद नवंबर में एम-5 टूरिंग की लॉन्चिंग हो सकती है। जल्द ही कार की टेस्टिंग रोड पर शुरू हो वाली है। रिपोर्ट की माने तो यह नए इलेक्ट्रीफाइड ड्राइव सिस्टम के साथ मार्केट में दस्तक देगी।

बीएमडबल्यू की नई कार मार्केट में Porsche Panamera Sport Turismo, ऑडी आरएस6 Avant और Mercedes AMG E63 S Estate को टक्कर दे सकती है।

Comauflaged टेस्ट म्यूल के जरिए कार के मसक्यूलर डिजाइन से भी पर्दा हट चुका है। रुफलाइन पर कई बदलाव देखे जा सकते हैं। हालांकि इसे देखकर आपको अपकमिंग M5 Sedan की याद आ सकती है। यह एक हाई परफॉरमेंस कार होगी, जो कई खास फीचर्स के साथ आयेगी।

कहा जा रहा है कि Wagon में 4.4 लीटर V8 (S8 इंटरनली) इलेक्ट्रिक मोटर और बीएमडबल्यू का xड्राइव ऑल व्हील्स ड्राइव सिस्टम मिल सकता है। इंजन 718hp पॉवर और 590Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews