Harley-Davidson X400 Roadster से हट गया पर्दा, जल्द होगी भारत में लॉन्च, टीज़र जारी, जानें फीचर्स और कीमत

Harley-Davidson X400 Roadster से हट गया पर्दा, जल्द होगी भारत में लॉन्च, टीज़र जारी, जानें फीचर्स और कीमत

Automobile News: हार्ले डेविडसन ने अपनी नई बाइक Harley-Davidson X400 Roadster से पर्दा हटा दिया है। इसका निर्माण कंपनी ने हीरो मोटोरकॉर्प के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया है। यह मार्केट में रॉयल एनफील्ड को टक्कर दे सकती है। हार्ले डेविडसन एक्स400 शानदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजारों में जल्द एंट्री लेने वाली है। इसका ऑफिशियल टीज़र जारी हो चुका है। इसकी डिजाइन, फीचर्स और कई जानकारी से पर्दा हट चुका है।

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बाइक की कीमत रॉयल एनफील्ड 350सीसी से 50-80 हजार रुपये अधिक हो सकती है। बेस मॉडल 2.5 लाख रुपये और टॉप मॉडल 3 लाख रुपये तक हो सकती है। बाइक में नया 440cc सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन जोड़ा गया है, जो 30bhp पॉवर और 30Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। 6-गियरबॉक्स मिल सकता है।

मोटरसाइकिल में एलईडी लाइटिंग दी गई है। साथ ही अलॉय व्हील्स दिया है। इसका मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, राउन्ड हेडलाइट और स्पिडो के टॉप पर हेडलाइट दिया गया है। हेडलाइट्स पर रिंग जैसा दिखने वाला एलईडी प्रोजेक्टर दिया गया है। एलईडी हेडलैंप में “Harley Davidson” बैज दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews