Honda की नई स्ट्रीट फाइटर बाइक भारत में लॉन्च, 1.7 लाख है कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Honda की नई स्ट्रीट फाइटर बाइक भारत में लॉन्च, 1.7 लाख है कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Automobile News: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपनी नई किफायती बाइक लॉन्च कर दी है। Honda CB300F के MY2023 वर्ज़न ने मार्केट में एंट्री ले ली है। इसमें कई नए अपडेट्स मिलते हैं। वहीं बाइक की सबसे खास बात इसकी कीमत है, नई सीबी300एफ की कीमत 1.7 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसमें OBD-II और OBD-II कॉम्पिलिएन्ट पावरट्रेन का अपडेट मिलता है। साथ ही Deluxe Pro की तरह ही मोटरसाइकिल में खास कनेक्टिविटी सूट पैक जोड़ा गया है।

तीन क्ले वेरिएन्ट होंगे उपलब्ध 

होंडा की नई बाइक डेली यूज को देखते हुए बनाई गई है। यह पिछले मॉडल से 56 हजार रुपये सस्ती है। इसके तीन कलर वेरिएन्ट मार्केट में उपलब्ध होंगे, जिसमें मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक, मैट ऐक्सिस ग्रे मैटेलिक और स्पोर्ट्स रेड शामिल हैं।

पावरट्रेन और फीचर्स

Honda CB300Fको OBD-II कॉम्पिलिएन्ट 293 सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 24bhp पावर और 25.6Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स असिस्ट स्लीपर क्लच के मिलता है। नई स्ट्रीट फाइटर बाइक के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टीचोमीटर, ODO, ट्विन ट्रिप मीटर, फ़्यूल लेवल और गियर पॉजिशन इन्डिकेटर, होंडा स्मार्टफोन वॉयस कॉनट्रिल सिस्टम, सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और ऑल एलईडी लाइटिंग दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews