Honda Elevate: भारत में जल्द लॉन्च होगी होंडा की नई 5-सीटर एसयूवी, इन कंपनियों को देगी टक्कर, इस तारीख को कर लें नोट

Honda Elevate: भारत में जल्द लॉन्च होगी होंडा की नई 5-सीटर एसयूवी, इन कंपनियों को देगी टक्कर, इस तारीख को कर लें नोट

Automobile News: भारत में होंडा का दोपहिया वाहनों का कारोबार काफी मजबूत है। जापानी वाहननिर्माता कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई मिड-साइज़ एसयूवी लॉन्च कर सकती है। जिसका नाम Honda Elevate बताया जा रहा है। जून में कंपनी नई कार से पर्दा हटा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने वर्ष 2021 में “Elevate” नाम से कार को रजिस्टर्ड करवाया था।

6 जून, 2023 को नई दिल्ली में एक ईवेंट के दौरान होंडा अपनी नई 5 सीटर एसयूवी की घोषणा कर सकता है, जिसकी बिक्री इस साल बाद में होगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगस्त में इसकी सेल शुरू हो सकती है। वहीं अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है। होंडा एलीवेट भारत में मौजूदा कई कंपनियों को टक्कर देती नजर आयेगी। इस लिस्ट में Hyundai Creta, Maruti Suruki Grand Vitara, Kia Seltos और Toyota Urban Cruiser Hyryder इत्यादि शामिल हैं।

लॉन्च से पहले ही होंडा के कॉम्पैक्ट एसयूवी के फीचर्स, डिजाइन और कीमत लीक हो चुके हैं। होंडा एलीवेट 1.5 लीटर 4 सिलेंडर यूनिट के साथ आएगा। इस तरह के इंजन को होंडा सिटी में देखा गया है। इंजन अधिकतम 120bhp पॉवर जनरेट करने में सक्षम होगा। नई कार CR-V मॉडल पर आधारित हो सकती है। यह सिटी सेडान वाले प्लेटफ़ॉर्म पर निर्मित होगी।

कार के फ्रंट में स्लिम और शार्प एलईडी हेडलाइट बड़े ग्रिल के साथ मिल सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि नई Honda Elevate फ्रंट में जाइन्ट डिजिटल डिस्प्ले यूनिट और टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। एसयूवी से जुड़ी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द ही इससे संबंधित जानकारी सामने आयेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews