क्या आप भी इनोवा क्रिस्टा खरीदने की योजना बना रहे हैं? यहां जानिए इसके लिए कितना करना होगा डाउन पेमेंट!

यदि आप अपने परिवार के लिए इनोवा क्रिस्टा लेने का विचार कर रहे हैं तो, हम आपको आज इस गाड़ी को खरीदने के लिए कितना डाउन पेमेंट करना होगा और एक महीने की कितनी EMI बनेगी इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
Innova Crysta

Innova Crysta: क्या आप Toyota की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी इनोवा क्रिस्टा खरीदने की योजना बना रहे हैं?दरअसल टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा बेहद ही शानदार डिजाइन वाली फैमिली गाड़ी है। यदि आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं और EMI का ऑप्शन सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि आपको इनोवा खरीदने के लिए कितने रुपए का डाउन पेमेंट करना होगा और आपकी एक महीने की एमी कितनी आएगी।

दरअसल अगर आप दिल्ली में रहते हैं और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट को चार लाख रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदने हैं तो आपको इस गाड़ी के लिए बैंक से करीब 19 लाख 75 हजार का लोन अप्रूव करवाना होगा।

शानदार फीचर्स दिए गए

दरअसल इस लग्जरी गाड़ी के फीचर्स की बात की जाए तो इस गाड़ी में 20.32 सेंटीमीटर display मिलेगा। इसके अलावा इसमें एंड्राइड ऑटो एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी का फीचर्स भी मिलता है। आप आसानी से अपने मोबाइल फोन को इस कार के डैशबोर्ड से कनेक्ट कर सकते हैं।सेफ्टी की बात की जाए तो गाड़ी में तीन एयरबैग मिलते हैं। हालांकि यह बैग G और GX वेरिएंट में उपलब्ध है।इस कर में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल भी ग्राहकों को मिलता है। इनोवा क्रिस्टा में हिल स्टार्ट एसिस्ट कंट्रोल का फीचर्स भी उपलब्ध रहता है। इस गाड़ी के VX और ZX वेरिएंट में साथ एयरबैग दिए जाते हैं। जिसके चलते इनोवा क्रिस्टा एक बेहद ही लग्जरियस गाड़ी बन जाती है।

कितना करना होगा डाउन पेमेंट?

अब अगर हम बात करें इस गाड़ी के डाउन पेमेंट की तो इनोवा क्रिस्टा की एक्स शोरूम प्राइस 19.99 लाख रुपए से शुरू होती है, जो की 26.55 लाख रुपए तक जाती है। बेस वेरिएंट से देखें तो यह ऑन रोड कीमत 23.75 लख रुपए होती है। हालांकि या ऑन रोड प्राइस अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। यदि आप इस गाड़ी पर ₹4 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बैंक से करीब 19. 75 लाख रुपए का लोन करवाना होगा। यदि आप 5 साल के लिए किस्त बनाते हैं तो 9.8% ब्याज दर के हिसाब से आपको महीने के 42 हजार चुकाना होगा। हालांकि ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर के हिसाब से तय की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews