आ रही है कावासाकी की नई बाइक, जल्द होगी भारत में लॉन्च, टीजर जारी, इस दिन हटेगा पर्दा, पढ़ें पूरी खबर

kawasaki eliminator 450

Automobile News: जापान की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी कावासाकी भारत में अपनी नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। सोशल मीडिया पर ब्रांड ने टीज़र भी जारी किया है। लेकिन Bike के नाम को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं है। सिलहॉट और और व्हील्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह “Kawasaki Eliminator 450” हो सकती है, जो पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। ब्रांड 8 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने वाले IBW ईवेंट के दौरान अपनी इस बाइक से पर्दा हटाएगा। उम्मीद है कि नई एलिमिनेटर 450 नए अवतार में भारतीय बाजार में दस्तक देगी।

kawasaki eliminator 450

मॉडर्न फीचर्स के साथ भारत में होगा क्रूजर बाइक का कमबैक

इस क्रूजर बाइक को कावासाकी Ninja 400 और Kawasaki Z650 के बीच में रखा जाएगा। यह कंपनी की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक हो सकती है। बता दें कि इससे पहले भारत में बजाज के पार्टनरशिप में एलिमिनेटर को लॉन्च किया गया था, जिसका नाम “Bajaj Avengers” था। एक बार फिर यह कमबैक करने जा रही है। उम्मीद है कि इसमें मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे।

पावरट्रेन और संभावित कीमत

इंजन कावासाकी एलिमिनेटर 450 के ग्लोबल मॉडल को 451सीसी पैरेलेल ट्विन सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस किया गया है, जो 9000 आरपीएम पर 44.7 bhp पावर और 6000 आरपीएम पर 42.6Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।भारत में इसकी संभावित कीमत 5.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसका मुकाबला Keeway V302 वी-ट्विन से हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews