आ रही है नई Kawasaki Ninja ZX-4R, 11 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

आ रही है नई Kawasaki Ninja ZX-4R, 11 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

Automobile News: कावासाकी भारत में अपनी 500cc सेगमेंट में कई बाइक लॉन्च करने के लिए तैयार है। 11 सितंबर यानि कल इंडियन मार्केट के लिए Kawasaki Ninja ZX-4R को पेश किया जाएगा। हाल ही कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए अपनी सुपरस्पोर्ट बाइक के लॉन्च घोषणा की थी। इसकी डिजाइन किसी को भी आकर्षित कर सकता है। बाइक में कई खास फीचर्स भी मिलते हैं।

बाइक के फीचर्स

बाइक में पावर मॉड्स, 4.3 इंच टीएफ़टी स्क्रीन, टैक्शन कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी स्लिप-एंड असिस्ट क्लच, एक क्विकशिफ्टर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑल एलईडी लाइटिंग और अन्य कई फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके तीन राइडिंग मोड मिलेंगे, जिसमें रोड, रेन और स्पोर्ट शामिल हैं।

हार्डवेयर और पावरट्रेन

खास बात यह है कि स्पोर्ट्बाइक 399सीसी 4 सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 14,500आरपीएम पर 77PS से 80PS तक पावर और 1300आरपीएम पर 39Nm पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। नई Ninja ZX-4R के हार्डवेयर में भी काफी अपडेट किया गया है, इसमें वर्टिकल माउंटेड प्री-लोड एडजस्टेबल मोनोशॉक, फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक दिया गया है।

संभावित कीमत

कंपनी ने अब तक स्पोर्टबाइक के कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भारत में 4 सिलेंडर इंजन के साथ मिलने वाली किफायती बाइक होगी, जिसकी कीमत करीब 7 लाख से 8 लाख रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews