Hindi News

किआ की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी मचाएगी धमाल, 2024 में होगी भारत में लॉन्च, ब्रांड ने कर दिया कन्फर्म, जानें फीचर्स

Published:

Automobile News: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी ने भारत के लिए अपनी नई Electric SUV को कन्फर्म कर दिया है। अगले साल इंडियन मार्केट में कंपनी के पहले 3-Row ईवी Kia EV9 की पेशकश होगी। वहीं वर्ष 2025 तक यह सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। बता दें कि एसयूवी की पेशकश काफी पहले ही ग्लोबल मार्केट में हो चुकी है। बता दें कि ईवी9 भारत में लॉन्च होने वाली किआ की दूसरी ईवी है, वर्तमान में EV6 मौजूद है।

Kia EV9

वेरिएन्ट और संभावित कीमत

नई ईवी कई खास फीचर्स के साथ बाजार में दस्तक देगी। इसके दो वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं:- HT लाइन और GT लाइन। कार E-GMP प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। इंडियन वेरिएन्ट के फीचर्स और पावरट्रेन ग्लोबल वेरिएन्ट जैसे ही हो सकते हैं। यह 7 सीटर या 6 सीटर वेरिएन्ट में आती है। भारत में इसकी बिक्री CBU रूट के जरिए होगी। इसकी संभावित कीमत 80 लाख रुपये है।

Kia EV9

फीचर्स और पावरट्रेन

ईवी9 को 150kW इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया गया है, जो 9.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। सिंगल चार्ज में एसयूवी 541km की रेंज देती है। कंपनी ने दावा किया है कि कार 15 मिनट में 239 किलोमीट की दूर तय करने में सक्षम है। इसका RWD वर्ज़न भी आ सकता है, जो 160kWh मोटर से लैस है। इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें दो कैमरे मिलते हैं, जो 360 डिग्री व्यू की सुविधा प्रदान करते हैं। इसमें लेवल 3 ADAS समेत कई खास सेफ़्टी फीचर्स मिलते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews