Hindi News

नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में आएगी किया सेल्टोस, यहां जानिए कब किया जाएगा इसे लॉन्च!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
जल्द ही भारतीय बाजार में किया सेल्टोस नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ ग्राहकों के सामने पेश की जा सकती है। यह कार हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है। अगर आप भी गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको किया सेल्टोस के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में आएगी किया सेल्टोस, यहां जानिए कब किया जाएगा इसे लॉन्च!

अगर आप जल्द ही नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार खबर हो सकती है। दरअसल, किया सेल्टोस अब भारतीय बाजार में नए डिजाइन और फीचर्स के साथ कदम रख सकती है। कंपनी नए जनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। किया की यह एसयूवी बॉक्सी डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है।

किया सेल्टोस में वर्टिकल एलईडी सिग्नेचर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, इस गाड़ी की सतह को फ्लैट डिजाइन किया जा सकता है। साथ ही, फ्रंट एंड को भी पूरी तरह से नए डिजाइन में बाजार में उतारा जा सकता है।

जानिए इस गाडी का कैसा होगा डिजाईन

रिपोर्ट्स की मानें तो किया सेल्टोस का नया मॉडल पुराने मॉडल के साइज का ही होगा, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह नया और बॉक्सी होगा। इस गाड़ी में टॉप वेरिएंट में नए 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, जबकि गाड़ी के इंटीरियर में नई और बड़ी टच स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी ग्राहकों की पसंद बन सकता है। वहीं, कार के स्टीयरिंग व्हील पर किया का नया लोगो लगाया जा सकता है। ऐसे में, अगर आप नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं, तो किया की यह गाड़ी आपकी पसंद बन सकती है।

कब की जा सकती है लॉन्च

हालांकि, अब तक यह कंफर्म नहीं हो सका है कि गाड़ी का हाइब्रिड मॉडल भारतीय बाजार में उतारा जाएगा या नहीं। इस गाड़ी के हाइब्रिड मॉडल को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में, यह भारतीय ग्राहकों के लिए भी बेहद आकर्षक हो सकता है, क्योंकि यह बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ आता है। किया सेल्टोस नए जनरेशन मॉडल के साथ साल 2026 के अंत में बाजार में उतारी जा सकती है। कंपटीशन के चलते किया की सेल में कमी देखने को मिली है, लेकिन किया का आने वाला मॉडल कंपनी की सेल को बढ़ा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews