Lexus LM 350H भारत में लॉन्च, अल्ट्रा-लग्जरी MPV में मिल रहें कई खास फीचर्स, कीमत 2 करोड़ रुपये, जानें सबकुछ

Lexus LM 350H

Lexus New MPV: भारत में नई Lexus LM 350H लग्जरी MPV लॉन्च हो चुकी है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है। यह फिलहाल भारत की सबसे महंगी एमपीवी है। 4 सीटर लाउन्ज की कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। इसकी बुकिंग पिछले साल ही शुरू हो चुकी है। कार आरामदायक कैबिन और आकर्षक लुक के साथ आती  है। एमपीवी भारत में Toyota Vellfire को टक्कर देगी, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ है। lexus lm 350h

डिजाइन और फीचर्स

लेक्सस एलएम 350h के 4-सीटर और 7 सीटर ऑप्शन मिलेंगे। यह टोयोटा वेलफायर के GA-K-प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है, लेकिन LM 350h ज्यादा आकर्षक और बेहतर फीचर्स और डिजाइन के साथ आती है। इसमें स्लीक एलईडी हेडलैंप, एक रैपराउन्ड एलईडी लाइट बार और अपराइट ग्रिल दिया गया है।

lexus lm 350h

इसमें 48 इंच वाइड स्क्रीन डिस्प्ले 23 स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ मिलता है। ड्राइवर और रियर कम्पार्ट्मेंट को बाँटा गया है। वैनिटी मिरर, वायरलेस फोन चार्जर, USB पॉर्ट्स, फोल्ड-आउट टैबल, एक फ्रिज और एक अंब्रेला होल्डर मिलता है। एमपीवी डुअल सनरुफ, HVAC एक टचस्क्रीन कंट्रोलर, डिजिटल रियरव्यू मिरर, ADAS और 360 डिग्री कैमरा के साथ आती है।

lexus lm 350h

पावरट्रेन

Lexus LM 350Hको 2.5 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के लैस किया गया है, जो 247BHP पावर और 239Nm टॉर्क जनरेट कर्नर में सक्षम है। साथ में eCVT और E-4 ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews