Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV कल होगी भारत में लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV कल होगी भारत में लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Automobile News: मर्सिडीज बेंज भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। 15 सितंबर, 2023 शुक्रवार को इंडियन मार्केट में Mercedes Benz EQE एसयूवी दस्तक देगी। इसमें कई नए फीचर्स को देखने को मिलेंगे। कार को EQS एसयूवी और EQS सेडान के कैटेगरी में शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी देखी जा चुकी है। जर्मन ऑटोमेकर ने अब तक फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। एसयूवी की कीमत 75 लाख रुपये से लेकर 90 लाख रुपये तक हो सकती है। यह मार्केट में BMW i4 को टक्कर दे सकती है।

डिजाइन और फीचर्स

बात लग्जरी एसयूवी के डिजाइन की करें तो यह क्रॉसओवर स्टाइलिंग, बड़े डायमंड कट अलॉय व्हील्स और रैप-अराउन टेल के साथ आयेगी। इंटीरियर में भी कुछ कुछ खास देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कार के स्टीयरिंग व्हील्स में हैप्टिक कंट्रोल मिल सकता है। साथ में एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पॉवर्ड सीट्स और मल्टी जॉन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सेफ़्टी के लिए ABS (ईबीडी और ट्रैक्शन कंट्रोल प्रोग्राम के साथ) और 8 एयरबैग्स मिलेगा। MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम OS और ऑल न्यू ई-क्लास फेयर पोर्ट्रेट स्टाइल इंफोटनमेंट स्क्रीन भी मिल सकता है।

पावरट्रेन

रिपोर्ट के मुताबिक एसयूवी का ट्रिम EQE 500 4 MATIC 512 किमी रेंग के साथ आ सकता है। वहीं EQE का 350+ RWD ट्रिम 590किमी रेंज और 350 4 मैटिक ट्रिम 538 किमी रेंज देगा। कंपनी ने इंजन से जुड़ी जानकारी का खुलासा अब तक नहीं किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews