29 अगस्त को लॉन्च होगी Hero की नई बाइक, पुराने नेमप्लेट के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

29 अगस्त को लॉन्च होगी Hero की नई बाइक, पुराने नेमप्लेट के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

Automobile News: हीरो मोटरकॉर्पस भारत में अपनी मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार है। 29 अगस्त को नए अपडेट्स के साथ Hero Karizma XMR 210 मार्केट में एंट्री लेने वाली है। आधिकारिक घोषणा से पहले बाइक का टीज़र जारी हो चुका है। डिजाइन और कुछ फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। राइडर को इसमें पहले से बेहतर इंजन देखने को मिल सकता है।

डिजाइन और इंजन

बाइक की डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए है। यह और भी स्पोर्टी और डायनैमिक लुक से साथ आयेगी। कंपनी नई हीरो कारिज्मा को फेयर्ड बाइक के रूप में पेश करने जा रही है। यह नए 210cc लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस होगी, जो 25bhp पावर और 30Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में 6 स्पीड गियर ट्रांसमिशन मिलेगा।

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो बाइक में फुल डिजिटल स्पीडोमीटर, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, डुअल चनेल ABS, USD फोर्क्स, एलईडी टर्न इंडीकेटर, एलईडी लाइट्स, एलईडी DRL और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समेत अन्य कई फीचर्स मिल सकते हैं।

कीमत और राइवल

Karizma XMR 210 मार्केट में बजाज प्लसर F250, Yamaha YZF-R15 और सुजुकी Gixxer को टक्कर देगी। वहीं इसकी संभावित कीमत 1,60,000 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews