नई Jeep Compass भारत में लॉन्च, इन कंपनियों को देगी टक्कर, खरीदने से पहले जान लें कीमत और फीचर्स

नई Jeep Compass भारत में लॉन्च, इन कंपनियों को देगी टक्कर, खरीदने से पहले जान लें कीमत और फीचर्स

Automobile News: भारत में नई Jeep Compass Diesel 4×2 लॉन्च हो चुकी है। यह 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसके पाँच वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: Longitute, Longitute प्लस, सपोर्ट, लिमिटेड, मॉडल एस और ब्लैक शार्क। इसमें कई अपडेट्स मिलते हैं। हालांकि डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। एसयूवी की कीमत 23.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

क्या है नया?

ब्लैक शार्क वेरिएन्ट में 18 इंच एल्युमिनियम ब्लैक ग्लॉस पेंटेड व्हील्स, ब्लैक लेदरेट सीट्स (इग्नाइट रेड हाईलाइट्स के साथ), बॉडी कलर पेंटेड रुफ और लोअर क्लैडिंग मिलती है। वहीं 2wd डीजल जीप कॉम्पास नए फ्रंट ग्रिल और अलॉय व्हील्स के साथ आता है।

पावरट्रेन

एसयूवी पिछले मॉडल की तरह 2.0 लीटर ट्यूर्बो डीजल इंजन के साथ आती है, जो 168bhp पावर और 50Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ में 6 स्पीड मैनुअल/9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि Jeep Compass 9.8 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

एसयूवी के फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो एसयूवी में 10-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, एक फुल कलर 10.25 इंच डिजिटल इन्स्ट्रूमेंट्स क्लस्टर और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलता है। इसके अलावा कार में एडवांस Chasis कंट्रोल टेक और फ्रीक्वेन्सी डैम्पिंग फ्रंट-एंड-रियर स्ट्रट सिस्टम मिलने की संभावना है।

इन कंपनियों से होगा मुकाबला

नई जीप कॉम्पास मार्केट में कई कंपनियों को टक्कर देती नजर आयेगी। इस लिस्ट में TATA Safari, टाटा Harrier और Hyundai Alcazar शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews