नई KTM 390 Adventure भारत में लॉन्च, मिलेंगे एडवांस फीचर्स, इतनी है कीमत

नई KTM 390 Adventure भारत में लॉन्च, मिलेंगे एडवांस फीचर्स, इतनी है कीमत

Automobile News: भारत में केटीएम की नई बाइक लॉन्च हो चुकी है। भारतीय बाजारों में नए KTM 390 Adventure की एंट्री हो चुकी है। पिछले मॉडल की तुलना में बाइक में कई नए-नए अपग्रेडेड फीचर्स मिलने वाले हैं। यह रेंज-टॉपिंग वेरिएन्ट है। जिसकी कीमत एक्स-शोरूम 3.60 लाख रुपये है, जो अलॉय व्हील वर्ज़न से 21 हजार रुपये अधिक है। मोटरसाइकिल का लुक काफी आकर्षक है। इसके फ्रंट में WP APEX अपसाइड डाउन फोर्क्स सस्पेंशन मिलता है।

नए केटीएम 390 एडवेंचर के टॉप मॉडल में एडवेंचर टूरर रेली कलर स्कीम मिलती है, साथ में सिग्नेचर ऑरेंज एक्सेंट भी दिया गया है। इसमें नए पार्ट्स भी जोड़े गए हैं। जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, 3डी आईएमयू, लिन एंगल सेंसिटिव कॉर्निंग एबीएस, क्विकशिफ्ट प्लस, स्लिपर क्लच, राइड-बाय-वायर, एलईडी हेडलैम्प और दो राइडिंग मोड्स (स्ट्रीट और ऑफरोड) शामिल हैं। बाइक में कंप्रेशन और रिबाउन्ड डैम्पिंग दोनों के लिए एडजस्ट किया गया है।

बाइक में 10-स्टेप प्रीलोड Adjustability और रिबाउन्ड डैम्पिंग के साथ-साथ रियर मोनोशॉक दिया गया है। नए केटीएम एडवेंचर में ब्लैक एनोडाइज्ड एल्यूमिनीयम स्पोक व्हील्स 19 इंच फ्रंट और 17 रियर ट्यूबलेस टायर्स के साथ मिलता है। इसके अलावा Bike में हैंडलबार स्विचगियर 5 इंच कलर टीएफटी डिस्प्ले के साथ मिलता है।

KTM 390 Adventure के सभी वेरिएंट्स में एक जैसा इंजन जोड़ा गया है। इसमें 373.2 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। जो 9000 आरपीएम पर 43.5 बीपीएस और मैक्सिमम 37Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews