नए अवतार में आ रही है Maruti Suzuki Swift, मिलेंगे कई नए फीचर्स, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

नए अवतार में आ रही है Maruti Suzuki Swift, मिलेंगे कई नए फीचर्स, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

Automobile News: मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक है। अब कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन Maruti Suzuki Swift पर काम कर रही है। अगले साल इसकी पेशकश हो सकती है। मारुति सुजुकी नए Dzire पर भी काम कर रही है। दोनों ही वाहन हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होंगे। साथ ही फ्यूल एफिशिएंसी कैपिसिटी और मॉडल टेक्नोलॉजी भी नई स्विफ्ट में मिलेंगे।

पावरट्रेन

अब तक नेक्स्ट जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसकी चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार बेस मॉडल की तरह ही आकर्षक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आयेगी। हालिया लीक के मुताबिक कार 1.2 लीटर रोबस्ट हाइब्रिड इंजन से लैस होगी, जो 35 किलोमीटर प्रति लीटर का लाइलेज देने में सक्षम होगा। यह हाइब्रिड कॉन्फिरिगेशन फुल इलेक्ट्रिक मोड पर काम कर सकता है।

फीचर्स और डिजाइन

कार को शहरी इलाके को ध्यान में ध्यान बनाया गया है। इसका इंटीरियर और बाहरी लुक दोनों ही नए डिजाइन एलीमेंट्स के साथ आ सकते हैं। इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, अपडेटेड फ्रंट और एलईडी टेललाइट्स मिलेंगे। वहीं एक आरामदायक केबिन मिलेगा। नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट मार्केट में Tata Tiago को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews