एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान नजर आई Royal Enfield Guerrilla 450, नई जानकारी लीक, जल्द होगी लॉन्च

नई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लॉन्च डेट पर भी अपडेट आई है।
Royal Enfield Guerilla 450

File Pic.

Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड मार्केट में अपनी नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में जुट चुकी है। नई गुरिल्ला 450 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। एक बार फिर मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे पहले भी मोटरसाइकिल से संबंधित कई जानकारी सामने आ चुकी है। फीचर्स, डिजाइन और इंजन के जुड़ी डिटेल का खुलासा हो चुका है।

टेस्टिंग के दौरान सामने आई ये जानकारी

टेस्टिंग के दौरान बाइक का क्लियर लुक सामने आया है। रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450 का स्विच गियर रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से जैसा ही होगा है। फ्यूल टैंक पर ऑफसेट फ्यूल कैप और CEAT ग्रिप XL यूनिट टायर मिलेंगे। इसके अलावा ट्रिपल क्लैंप माउंटेन राउंड हैडलाइट, स्लाइट लुकिंग फ्यूल टैंक और सिंगल पीस सीट बाइक में देखा गया है। पिछली बार भी टेस्टिंग के दौरान बाइक को सर्कुलर एलईडी हेडलाइट और टियर ड्रॉप फ्यूल टैंक के साथ स्पॉट किया गया था।

पावरट्रेन के बारे में

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस होगी। जो 8000 आरपीएम पर 39.47 बीएचपी पावर और 5500 आरपीएम पर 40 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। एक स्लीप एंड एसिस्ट क्लच और 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

फीचर्स

बाइक में कोई अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसे 400सीसी रोडस्टर स्पेस में शामिल किया गया है। यह डुएल चैनल एबीसी, 17 इंच अलॉय व्हील्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ लॉन्च हो सकती है।

संभावित कीमत और राइवल

नई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला मार्केट में जुलाई के दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अब तक लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की है। इसकी कीमत 2.5 लाख से अधिक होने की संभावना है। मार्केट में यह Triumph Speed 400, हार्ले डेविडसन X440, Hero Mavrick 440 समेत अन्य कई टू-व्हीलर्स को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews