भारत में टीवीएस की नई बाइक लॉन्च, होंडा CB हॉर्नेट से होगा मुकाबला, बुकिंग शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये खास बातें

2024 Apache RTR 160 4V

Automobile News: टीवीएस ने भारत के लिए अपनी बाइक की घोषणा कर दी है। सड़कों पर जल्द ही 2024 TVS Apache RTR 160 4V दौड़ती नजर आएगी। यह कई अपडेट्स और न्यू लुक के साथ मार्केट में दस्तक देगी। बाइक की कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसका मुकाबला होंडा Xtreme 160R, होंडा CB हॉर्नेट, बजाज पल्सर NS160 से होगा। बाइक की बुकिंग जारी है।

पावरट्रेन

नए अपाचे को 160सीसी सिंगल सिलेंडरइ इंजन से लैस किया गया है, जो 8000 आरपीएम 16.2 bhp पावर और 6500 आरपीएम पर 14.8 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 5 स्पीड गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 114 kmph है।

डिजाइन और फीचर्स

नई बाइक ऑल-न्यू लाइटिंग ब्लू पेंट स्कीम के साथ आती है। इसमें बड़ा रियर डिस्क, डुअल चैनल ABS और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी Voice Assist के साथ मिलती है। इसके तीब राइडिंग मोड्स दिए गए हैं: द स्पोर्ट सस्पेंशन, अर्बन और रेन। बाकी डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही है। इसे स्मार्टकनेक्ट फीचर से लैस किया गया है, जिसके भीतर कॉल/एसएमएस अलर्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, क्रैश अलर्ट सिस्टम भी शामिल हैं। इसके अलावा मोटरकीकलर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और बैक में एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। रियर व्हील पर 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews