Volvo C40 Recharge EV भारत में मचाएगी धमाल, जून में डेब्यू, तारीख कन्फर्म, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें

Volvo C40 Recharge EV भारत में मचाएगी धमाल, जून में डेब्यू, तारीख कन्फर्म, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें

Automobile News: स्वीडिश ऑटोमोबाइल कंपनी वॉल्वो भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। नई Volvo C40 Recharge EV जल्द ही भारतीय बाजारों में एंट्री लेगा। इससे पहले कंपनी देश में पिछले साल XC-Recharge लॉन्च कर चुका है। 14 जून, 2023 को एक ईवेंट के दौरान देश में कार का डेब्यू होगा। वहीं यह इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई नए और खास फीचर्स जोड़े गए हैं।

वॉल्वो सी40 रिचार्ज का निर्माण वॉल्वो और Greely के पार्ट्नर्शिप में CMA प्लेटफ़ॉर्म पर किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह पहले ही दस्तक दे चुका है। इसके दो वेरिएन्ट उपलब्ध हैं, जिसमें सिंगल मोटर रियर व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन और डुअल मोटर ऑल ड्राइव शामिल हैं। भारत में कौन सा वेरिएन्ट लॉन्च होगा, इसे लेकर कंपनी ने कोई भी घोषणा नहीं की है।

कार का लुक काफी मॉडर्न और आकर्षक है, इसमें ब्रांड की सिग्नेचर स्टाइल की देखी जा सकती है। कार में ट्रेडिशनल Radiator ग्रिल की जगह क्लोज पैनल जोड़ा गया है । साथ में एक क्लीन फ्रंट प्रोफाइल, सलिक थॉर के हैमर एलईडी हेडलैंप, एक वर्टिकल Orientation और फ्लैट एलईडी हेडलाइट्स दिया गया है। इसका इंटीरियर भी काफी खास है।

बड़े केबिन में इंट्यूटिव फीचर्स और एम्बिईएनटी लाइटिंग मिलती है। कार में Harmon Kardon का प्रीमियम साउन्ड सिस्टम भी जोड़ा गया है। वॉल्वो की नई इलेक्ट्रिक कार 78kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है। कहा जा रहा कि यह सिंगल चार्ज में 371 किलोमीटर का रेंज देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews