नई इलेक्ट्रिक बाइक के लिए Zero ने मिलाया Hero से हाथ, भारत में जल्द होगी पेशकश, यहाँ जानें डीटेल

नई इलेक्ट्रिक बाइक के लिए Zero ने मिलाया Hero से हाथ, भारत में जल्द होगी पेशकश, यहाँ जानें डीटेल

Automobile News: हीरो मोटरकॉर्प (Hero Motorcorp) और अमेरिका के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फर्म ज़ीरो (Zero) ने भारत में नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया। इस बात की घोषणा हीरो मोटरकॉर्प ने कर दी है। बाइक का निर्माण भारत में ही होगा। पहली बार दोनों कंपनियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया है। इससे पहले हीरो ने Ather के साथ भी पार्टनरशिप की थी। लेकिन दोनों एक साथ केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर की ला पाएं।

हीरो मोटोरकॉर्प की पकड़ भारतीय बाजारों में काफी मजबूत है। लोग कंपनी पर काफी भरोसा भी करते हैं। कंपनी ने अपने अनुअल रिपोर्ट में कहा, “हम भारत में ज़ीरो पोर्टफोलियो लाएंगे। हम भारत में भी इसकी मैन्युफैक्चरिंग करेंगे। ज़ीरो के साथ पार्टनरशिप में हम भारत और हमारे ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलावों को तेज करने के लिए तत्पर हैं।”  बता दें कि हीरो ने ज़ीरो मोटरसाइकिल में 60 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।

ज़ीरो अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के प्रसिद्ध है। उम्मीद है कि दो दिग्गज कंपनियों की साझेदारी भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में बदलाव ला सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज़ीरो की इलेक्ट्रिक बाइक हाई-परफॉरमेंस से लैस होगी, जिसकी कीमत अधिकन हो सकती है। ज़ीरो इलेक्ट्रिक बाइक्स में दो विकल्प मौजूद होते हैं” स्ट्रीट और डुअल सपोर्ट मोटरसाइकिल।

कंपनी के बेस्ट मोटरसाइकिल में एक एक Zero SR/S है। जो 17.3kWh बैटरी पैक के साथ आती है। साथ ही 110bhp पावर और 190Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बाइक का रीडिंग रेंज 300 किलोमीटर है, वहीं टॉप स्पीड 200km/h है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews