
बालाघाट/ सुनील कोरे
27 जुलाई यानि बीते सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12 बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद कहीं खुशी का माहोल रहा तो, कहीं मातम पसर गया.
एक ऐसा ही मामला बालाघाट से आया है, जहां 12वीं की छात्रा दर्शना ने जहर खा लिया, परिजनों ने छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया था। छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा जिला सिवनी के उगली थाना अंतर्गत मोहबर्रा की रहने वाली था, जिसकी उम्र 18 साल थी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

