बालाघाट, सुनील कोरे| जुआ फड़ बिछाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ने में भरवेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भरवेली पुलिस ने शांति नगर बस्ती में जिला बदर आरोपी कुलदीप ब्रम्हें के घर के पास स्ट्रीट लाईट और टार्च की रोशनी में जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को पकड़कर जुआ फड़ से एक लाख 13 हजार 430 रूपये नगद, 20 मोबाईल और 3 मोटर सायकिल को बरामद किया है। खास बात यह है कि पकड़े गये जुआरियो में दो जिला बदर आरोपी भी शामिल थे। चिंता की बात यह है कि यदि रेड नहीं होती तो प्रतिबंधित जिले की सीमा में रहने के बावजूद वह आरोपियों का पता नहीं चल पाता है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि शांतिनगर बस्ती में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ा। जिसमें जिला बदर आरोपी 36 वर्षीय कुलदीप ब्रम्हें और 35 वर्षीय अमरदीप उर्फ अमजद ब्रम्हें के खिलाफ जुआ एक्ट सहित जिला बदर के आदेश उल्लंघन पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इनके अलावा रेलवे कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय असीम सहारे, बैहर चौकी निवासी 31 वर्षीय जावेद खान, हीरापुर निवासी 21 वर्षीय दीपक सोनबिरसे, 28 वर्षीय कन्हैया टेकाम, 18 वर्षीय अमन डोंगरे, भरवेली निवासी 18 वर्षीय पंकज मुर्चुले, 34 वर्षीय जहीर कुरैशी, कोसमी निवासी 22 वर्षीय सुभय गोखले, 24 वर्षीय अनिल नंदा, बालाघाट निवासी 22 वर्षीय हरीश वाधवानी, 50 वर्षीय अब्दुल रहीम गनी को गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक कर्णिक श्रीवास्तव के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मो. शाहिद, संदीप चौरसिया, एएसआई चित्रसेन ठाकरे, आरक्षक सुधीर श्रीवास, शैलेष गौतम, सुरेन्द्र पारधी, देवेन्द्र तुरकर, कुंजीलाल राणा और दिनेश जंघेला की भूमिका सराहनीय रही
जुआरियों के साथ जुआ खेल रहे थे जिलाबदर के आरोपी

ताजा खबरें
View More →इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी