Balaghat News : रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबने से मौत

पुलिस ने हाईड्रा बुलवाकर ट्रैक्टर को हटाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल वारासिवनी भिजवाया। जहां शव का पीएम करवाया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
Accident

Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजेगांव में रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबने से चालक 22 वर्षीय डोंगरिया निवासी सुरेश पिता महेश की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि घटना 01 जुलाई की दोपहर की है। जब जागपुर से रेत भरकर ट्रैक्टर चालक सुरेश रजेगांव की ओर जा रहा था। इस दौरान रजेगांव के पास रास्ते में सकरी जगह से ट्रैक्टर निकालते समय, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसके नीचे दबने से चालक सुरेश की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस भी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची। चूंकि ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक के शव को निकाला जाना संभव नहीं था। जिसके लिए पुलिस ने हाईड्रा बुलवाकर ट्रैक्टर को हटाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल वारासिवनी भिजवाया। जहां शव का पीएम करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews