Balaghat पुलिस ने की कार्रवाई, सवा लाख रूपए के गांजे के साथ डोंगरमाली सरपंच और साथी गिरफ्तार

डोंगरमाली सरपंच मनोज लिल्हारे ने बीते विधानसभा चुनाव 2023 में वारासिवनी विधानसभा से निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ा है।
Balaghat

Balaghat News: ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां रामपायली क्षेत्र अंतर्गत डोंगरमाली पंचायत के सरपंच मनोज लिल्हारे और उसके साथी आनंद दमाहे को सवा लाख रूपए कीमत के 22 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से मिली सूचना

कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरमाली सरपंच मनोज लिल्हारे, अपने साथी के साथ इनोवा वाहन क्रमांक एमपी 50 सीए 1702, गांजा विक्रय करने रेंजर कॉलेज बॉयज हॉस्टल के पास खड़ा है, जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा रेड मारी गई। पुलिस की रेड पर आरोपी कार के पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने डोंगरमाली सरपंच मनोज लिल्हारे और उसके साथी आनंद दमाहे को धर दबोचा। वहीं वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने विक्रय के लिए लाया गया 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन मोबाईल और 5 लाख 96 हजार 600 रूपए नगद बरामद किए गए।

Balaghat

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियो के पास से मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर कोतवाली पुलिस ने रामपायली थाना अंतर्गत डोंगरमाली सरपंच मनोज पिता भरतलाल लिल्हारे और उसके साथी डोंगरमाली निवासी आनंद पिता शिवप्रसाद दमाहे के खिलाफ 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व कर गिरफ्तार किया।

कई थानों में मामला दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले की मानें तो आरोपी मनोज लिल्हारे पर रामपायली थाना में चार मामले दर्ज है, साथ ही थाना ग्रामीण बालाघाट, थाना आमानाला रायपुर और थाना परसवाड़ा बालाघाट में पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है। वहीं सिवनी जिले के थाना बरघाट और बालाघाट जिले के थाना लालबर्रा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।

Balaghat

विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है आरोपी

गौरतलब हो कि डोंगरमाली सरपंच मनोज लिल्हारे ने बीते विधानसभा चुनाव 2023 में वारासिवनी विधानसभा से निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ा है। जिसे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा का एक बड़ा सप्लायर बताया जाता है।

इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका

अवैध रूप से अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर, उसके विक्रय करने पहुंचे आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले, उप निरीक्षक प्रदीप सिंह बघेल, दीप सिंह परमार, नवीन कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक राहुल गौतम, आकाश ब्रम्हें, आरक्षक शैलेष गौतम, गजेन्द्र माटे, पालेश्वर मरकाम, संदीप जाट, मनीजर मरकाम, तिलक अड़मे सहित कोतवाली स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

[dgv_vimeo_video id=”942355110″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews