जहरीली गैस से पिता, पुत्र की मौत , कुएं में मोटर का पाइप सुधारने उतरे थें दोनों

indore

बालाघाट, सुनील कोरे। किरनापुर थाना अंतर्गत रजेगांव में हुई हद्रयविदारक घटना में खेत के कुएं में उतरे पिता, पुत्र की जहरीली गैस से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रजेगांव चौकी प्रभारी प्रिती सिंगौतिया, प्रधान आरक्षक झनकलाल नागेश्वर सहित रजेगांव चौकी का स्टॉफ और आपदा दल के कर्मी घटनास्थल पहुंचे। जहां कुएं से मृतक पिता, पुत्र का शव बरामद किया गया। घटना में 50 वर्षीय चुन्नीलाल पिता रेवाजी गोंदुड़े और उसका पुत्र 26 वर्षीय राजेश पिता चुन्नीलाल गोंदुड़े की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं के अंदर लगभग 20 फीट पर लगी मोटर के पाईप कट जाने से उसे सुधारने पहले पुत्र राजेश कुएं में उतरा था, जिसके वापस नहीं लौटने से पिता चुन्नीलाल भी कुंए में उतरा, लेकिन वह भी वापस नहीं लौट सका।

कुएं में थी जहरीली गैस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे पिता, पुत्र खेत गये थे। जिसके बाद लोगों से घटना की जानकारी अपरान्ह लगभग 3 बजे मिली। जिससे घटना 12 से 3 बजे की दरमियानी बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब रजेगांव सोसायटी मार्ग में कुछ दूरी पर स्थित घटनास्थल खेत पहुंची, तो वहां उसने खेत में जलते टायर को नीचे उतारा, जो बुझ गया। जिससे साफ है कि कुएं में जहरीली गैस के कारण पिता, पुत्र की मौत हुई है। कुएं में जहरीली गैस की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बड़े ही सावधानीपूर्वक टायर की मदद से दोनों पिता, पुत्र के शव को बाहर निकाला। घटना से ग्राम रजेगांव में गम का माहौल है। मामले में रजेगांव चौकी पुलिस ने पिता, पुत्र का शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव के पीएम के लिए उन्हें चिकित्सालय भिजवा दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

इनका कहना है

वहीं चौकी प्रभारी प्रिती सिंगौतिया ने बताया कि रजेगांव में सोसायटी जाने वाले मार्ग पर एक खेत के कुएं में पिता, पुत्र का शव मिला है। मामले में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुत्र कुएं में मोटर सुधारने उतरा था। जिसके वापस नहीं लौटने पर उनके पिता भी कुएं में उतरे। जहां दोनो की मृत्यु हो गई है। प्रथमदृष्टया कुएं में जहरीली गैस से मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के बारे में पता चल पायेगा। घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल से पिता, पुत्र का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews