MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रेल कनेक्टिविटी में दिल्ली और भोपाल से जुड़ा बालाघाट

Balaghat Station

Balaghat News : मध्यप्रदेश के बालाघाटवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां लंबे समय से संसदीय क्षेत्र बालाघाट- सिवनी के लोगों को भोपाल और दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी का इंतजार था। जिसके लिए सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन लगातार प्रयासरत थे। जिनका प्रयास आखिरकार रंग लाया। बालाघाट- सिवनी संसदीय क्षेत्र अब भोपाल और दिल्ली से सीधे रेल कनेक्टिविटी से जुड़ गया हैं। वहीं, राजनीतिक रूप से देखे तो महज छिंदवाड़ा तक रोकी गई ट्रेन को सिवनी तक बढ़ाने में सांसद बिसेन की मेहनत का फल संसदीय क्षेत्र को मिला है।

सफर होगा आसान

बीते 1 मार्च को भारत सरकार के रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेनों को चलाए जाने के आदेश जारी किए गए है। जिसके तहत रीवा- ईतवारी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरूवार और शनिवार को व्हाया जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए ईतवारी तक चलाया जाएगा। वहीं, फिरोजपुर- छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस और पेंचवेली एक्सप्रेस को एक्सटेंन कर उसे सिवनी तक बढ़ाया गया है। जिससे संसदीय क्षेत्र का भोपाल और दिल्ली तक का सफर आसान हो गया है।

गोंदिया तक पैसेंजर ट्रेन

बालाघाट को जबलपुर से गोंदिया तक पैसेंजर ट्रेन मिली है। जो सुबह 6 बजे जबलपुर से रवाना होगी और दोपहर 12.21 को बालाघाट एवं 1.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी। गोंदिया से दोपहर 3.20 को रवाना होकर अपरान्ह 4.20 बजे बालाघाट और रात्रि 12.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह तुमसर से तिरोड़ी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को एक्सटेंन कर उसे बालाघाट तक किया गया है। यह ट्रेन तुमसर से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे बालाघाट पहुंचेगी और बालाघाट से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे तुमसर पहुंचेगी।

सांसद ने कही ये बातें

ऐसे में सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए वह लगातार प्रयासरत है, आगामी समय में तुमसर से तिरोड़ी ट्रेन को ईतवारी तक करने का प्रयास किया जाएगा ताकि इस मार्ग से बालाघाट सीधे नागपुर तक जुड़ जाए। आगामी समय में जिले को रेल सुविधाओं की और सौगातें दी जाएगी।

मिली पांच ट्रेन

वहीं, रेल सलाहकार सदस्य मोनिल जैन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र को एक साथ पांच ट्रेन मिली है। जिससे संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और भोपाल अब दूर नहीं हैं। उन्होने कहा कि आगामी समय में तुमसर से तिरोड़ी ट्रेन को ईतवारी तक किया जाएगा। पातालकोट और पेंचवेली एक्सप्रेस को बालाघाट तक लाने का प्रयास किया जाएगा।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews