एमपी चुनाव : बागियों पर गिरी गाज, कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत 4 नेता पार्टी से निष्कासित

MP-election--4-leaders-including-former-Congress-MLA

बालाघाट।

चुनाव से पहले भाजपा के बाद कांग्रेस ने बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने 4  बालाघाट  बागी नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल,जनपद अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, भोजेश्वर पटेल और चिंतामन नगपुरे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।उन्होने अपील की है कि बागी कार्यकर्ता तत्काल कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन घोषित कर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकें ।

       नाथ ने इन सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।  यह कार्रवाई उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभाष शेखर ने वारासिवनी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर की गई है। बता दे कि पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल जो कांग्रेस के बागी के तौर पर वारासिवनी से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका साथ शैलेन्द्र भी दे रहा है। इससे पहले पार्टी ने बुधवार को भी दो बागियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews