MP News : बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता, दो इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

MP News : बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता, दो इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Two female Naxalites killed in police encounter : बालाघाट जिला दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहा है। पुलिस ने जहां बीते वर्ष 6 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था वहीं एक बार फिर बालाघाट पुलिस ने दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दोनो ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रूपये का इनाम घोषित था। बालाघाट पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि गढ़ी थाना के अंतर्गत कदला में हुई मुठभेड़ में पुलिस को यह सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ से मिली जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल की तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बहादुर जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें भोरम देव में एरिया कमांडर टांडा दलम और वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही एसीएम सुनीता और नक्सली कबीर की गार्ड रही खटिया मोचा दलम में एसीएम और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय सरिता शामिल है। इनके पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहा और खाने पीने की सामग्री बरामद की गई है।

दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रूपये का इनाम घोषित था। घटना के बाद जंगल में बालाघाट पुलिस ने सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है। हालांकि अभी नक्सलियों के यहां आने और मुठभेड़ की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है। नक्सली मुठभेड़ में दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराने की जानकारी के बाद घटनास्थल पर बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और हॉकफोर्स सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews