बालाघाट: एक बार फिर नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ को लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

नक्सलियों तेंदुपत्ता आग

बालाघाट, सुनील कोरे। बालाघाट (balaghat) में बीते 8 दिनों में नक्सलियों (naxalites) द्वारा हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता फड़ में आग लगाने की ये दूसरी घटना सामने आई है। बीती रात नक्सलियों ने किरनापुर के जोधिटोला में एक बार फिर तेंदुपत्ता (tendupatta) फड़ में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देते वक्त नक्सली हथियार (arms) से लैस थे। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि आगजनी में कितने तेंदूपत्ता फड़ जले है और कितना नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम (police team) जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें… उज्जैन: दिन-दहाड़े सनसनीखेज वारदात, मवेशी पालन के मामूली विवाद पर युवक को उतारा मौत के घाट

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मलाजखंड और टांडा दलम के नकसलियों ने घटना को अंजाम दिया है। तेंदुपत्ता फड़ में आग लगाने की घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों की संख्या 20 के आसपास बताई जा रही है। जिसमें से कुछ नक्सली घटनास्थल के पास जंगलों में ही थे, जबकि 4-5 की संख्या में आये नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढे़ं… CBSE 12th Board Exam : 12वीं की परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हो सकता है बड़ा फैसला

गौरतलब है कि बीते दिनों में करीब 22 मई को मलाजखंड थाने के पाथरी चौकी अंतगर्त कंदई में मलाजखंड दलम के नक्सलियों ने प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को कम राशि देने की बात कहकर लाखों रुपए के तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी थी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews