दो नाबालिगों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, अपने दोस्तों के साथ गए थे नहाने

दो नाबालिगों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, अपने दोस्तों के साथ गए थे नहाने

बालाघाट/सुनील कोरे। एक दुखद हादसे में वैनगंगा नदी में डूबने से दो नाबालिग की मौत हो गई। लॉक डाउन के दौरान जहां लोगों का घरों से निकलना मना है, वहीं गुरूवार को सात दोस्त सागौन वन के पास नजदीक वैनगंगा नदी के घाट पर नहाने पहुंच गये। यहां नहाते समय दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनके अन्य साथी सकुशल है। नहाने गये सभी साथी नगर के गंगानगर, ढिमरटोला और गौली मोहल्ला, गढ्ढा मोहल्ला निवासी बताये जा रहे है। साथ गये राज सुखदार ने बताया कि वह सभी यहां घूमने आये थे, तभी नहाने नदी में उतरे दो साथी गहरे पानी में डूब गये।

जानकाीर के मुताबिक 2 अप्रैल की दोपहर लगभग 3 बजे सभी सातों दोस्त सिद्धार्थ मोंगरे, योगेश राऊत, राज सुखदार, सुजल राऊत, सुमित वानखेड़े, छोटु और लल्ला, वैनगंगा नदी के घाट में नहाने गये थे। नहाने के दौरान नदी में कुछ लोग पानी के अंदर थे जबकि अन्य  बाहर कपड़े उतार रहे थे। तभी उनमें से एक दोस्त घाट के पास पानी की गहराई देखने उतरा, इस दौरान ही वह डूबने लगा। उसे बचाने गया उसका दूसरा साथी भी गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।  17 वर्षीय सिद्धार्थ और 17 वर्षीय योगेश के शव को पुलिस ने गोताखोरो की मदद से नदी से बाहर निकाला गया।

दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी मृतकों के साथ नहाने गये साथियों ने दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद तहसीलदार, नपा सीएमओ और कोतवाली थाना प्रभारी विजयसिंह परस्ते घटनास्थल पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे बालकों के शव को खोजा गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews