
Tiger State MP News : मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है, यहाँ देश में सबसे अधिक करीब 785 टाइगर हैं, खूबसूरत वन्य जीव टाइगर को देखने दूर दूर से पर्यटक मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यानआते हैं, सामान्य तौर पर उन्हें एक या दो या फिर तीन टाइगर ही दिखाई देते हैं और वे खुश हो जाते हैं लेकिन पिछले दिनों आये पर्यटकों की तो जैसे लॉटरी ही लग गई, उन्हें यहाँ अलग अलग समूह में 14 टाइगर तक दिखाई दिए।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को14 टाइगर का दीदार
देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में शामिल कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीवों की बहुलता और प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण ना केवल देश बल्कि विदेशी पर्यटको की आज भी पसंद बना हैं। प्रतिवर्ष, यहां हजारों पर्यटक आते हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है कि उन्हें एक, दो, तीन से ज्यादा टाइगर नजर आ जाए, लेकिन मुक्की गेट पर सफारी करने निकले पर्यटकों की किस्मत उस समय खुल गई, जब अलग-अलग समूह में पर्यटकों को 14 टाइगर के दीदार करने का सौभाग्य मिला।
पर्यटकों के लिए यादगार बन गया दिन
अमूमन कई बार ऐसा होता है कि पर्यटक केवल टाइगर के दीदार के लिए यहां कई दिनों तक ठहरते हैं लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ता है, लेकिन मुक्की गेट से सफारी करने निकले पर्यटकों को जब अलग-अलग समूह में एक साथ 14 टाइगर देखने को मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उनके लिए यह दिन यादगार बन गया है।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ TIGER दिखना एक रिकॉर्ड
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में एक साथ इतने टाइगर पर्यटकों को नजर आने का भी यह एक इतिहास है। कान्हा प्रबंधन की मानें तो मुक्की गेट से सफारी करने निकले पर्यटकों को टी 101 के चार टाइगर, डीबी मेल टाइगर, एमवी 3 टाइगर, एमवी 3 मेल टाइगर, पट्टा वाल मेल और शर्मिली, 2 डीजे की जोड़ी, 1 एम-1 और बालाघाट मेल टाइगर देखने मिला। जो कान्हा प्रबंधन और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी और सुखद खबर है।
[dgv_vimeo_video id=”937579128″]
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

