Balaghat News: पं. धीरेन्द्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं के लिए 19 समितियों का किया गठन

Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri

Dhirendra Krishna Shastri

Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आगामी 23 एवं 24 मई को परसवाड़ा के भादुकोटा में वनवासी कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र शास्त्री होंगे। जिनके दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने 19 समितियों का गठन किया है। बता दें कि कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने व्यवस्थाओं के सुचारू रुप से संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

इनको मिली ये जिम्मेदारी

जिसमें श्रद्धालुओं को दातून समेत अन्य सामग्रियों की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. मिलिंद चौधरी को सौंपी गई है जबकि साफ- सफाई व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालय के निर्माण की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ डी.एस. रणदा, डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शर्मा, मलाजखंड सीएमओ शिवप्रसाद धुर्वे, बैहर सीएमओ दिलीप बांडेबूचे, बैहर जनपद सीईओ बी.एस. मरावी और जिला पंचायत स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक रणजीत पटले को सौंपी गई है।

भक्ती कार्यक्रमों का आयोजन

दरअसल, प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने है। जिसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं, इस बार राजनेताओं को उम्मीद है कि उनकी चुनावी नैया भक्ति से ही पार हो सकती है। इसलिए भक्ति के बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews