जनता कर्फ्यू: जिले में पसरा रहा सन्नाटा, जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल

जनता कर्फ्यू:  जिले में पसरा रहा सन्नाटा, जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल

बैतूल।वाजिद खान।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज जनता कर्फ्यू का असर मध्य प्रदेश के बैतूल में भी देखने को मिला है सुबह से ही जनता कर्फ्यू के चलते लोग अपने घर से नहीं निकले बाजार बंद है गली चौराहे सुनसान है। व्यापारियों ने भी जनता कर्फ्यू के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद करके रखे हैं । वाहनों की आवाजाही बंद है।बस स्टैंड पर पूरी बसें खड़ी है शहर में ऑटो भी नहीं चल रहे है ।

जनता कर्फ्यू को लेकर रेलवे स्टेशन भी सूना कुछ ट्रेन भी चल रही थी जिसमे भीड़ काफी थी । पूरे बैतूल जिले में जनता कर्फ्यू शत-प्रतिशत सफल रहा । सुरक्षा की दृष्टि को लेकर बैतूल शहर के चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है । इस दौरान जरूरतमंद लोग जो घरों से निकल रहे हैं उनको पुलिस मास्क पहनने की समझाइश दे रही है । साथ ही लोगों को अपने घरों में रहने की बात कर रही है जनता कर्फ्यू के दौरान एक भी प्रतिष्ठान नहीं खुला है । पुलिस अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी घूम कर नजर रखे हुए ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews