बैतूल में अधेड़ की पीट-पीटकर की गई हत्या, घर में बकरी घुसने पर शुरू हुआ था विवाद

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Betul Crime News: बैतूल के झल्लार थाना इलाके में घर में बकरी घुसने पर हुए विवाद के बाद हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। यहां पर 45 वर्षीय व्यक्ति को 2 लोगों ने जमकर पीटा। घटना के बाद बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के मुताबिक बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र के अंभोरी गांव में घर में बकरी घुस जाने को लेकर 45 वर्षीय देवीराम का झनक और विजय नामक युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि झनक और विजय ने देवीराम की मुक्कों से जमकर पिटाई की। घटना के बाद जब लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा।

मामले में पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई है जिसके चलते उसकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। मामूली सी बात पर शुरू हुए इस विवाद के बाद हुई हत्या के इस मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हर जगह यही चर्चा की जा रही है कि आखिरकार घर में बकरी घुस जाने से ऐसा क्या हो गया जो 2 लोगों ने एक व्यक्ति की जिंदगी छीन ली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews