विधायक के वाहन को घेरा, प्रदर्शनकारियों और ड्राइवर के बीच जमकर हाथापाई, विकास यात्रा में शामिल होने जा रहे थे MLA

विधायक के वाहन को घेरा, प्रदर्शनकारियों और ड्राइवर के बीच जमकर हाथापाई, विकास यात्रा में शामिल होने जा रहे थे MLA

Betul -Controversy with Amla MLA Dr. Yogesh Pandagre : मध्य प्रदेश के बैतूल में यात्रा में शामिल होने का रहे आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का घेराव कर लिया गया। इस दौरान मौके पर अप्रिय स्थिति बन गई। जिसे पुलिस की समझाइश के बाद शांत करवाया गया। यहां सड़क की मांग कर रहे लोगों ने विधायक का वाहन रोका तो उनके ड्राइवर और लोगों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान सुरक्षागार्डों ने विधायक को मौके से सुरक्षित निकाला। लोगों ने विधायक और उनके ड्राइवर की पुलिस को शिकायत की है।

लोग कर रहे थे सड़क बनाने की मांग 
आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे विकास यात्रा में शामिल होने आमला पहुंचने वाले थे। इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली आमला के बोडखी इलाके में दर्जनों लोग बंधा रोड के पास एकत्रित हो गए। वह बंधा रोड से मुक्तिधाम तक सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। मौके पर जैसे ही विधायक का वाहन पहुंचा लोगों ने हाथ देकर उसे रोकने का प्रयास किया। यह वाहन रुका और विधायक वाहन से उतरे भी इसी दौरान विधायक के ड्राइवर और मौजूद लोगों के बीच में वाहन रोकने को लेकर हाथापाई हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई।

पुलिस ने संभाली स्थिति 

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर अलग कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष एक दसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटनाक्रम के बाद मौजूद लोगों ने विधायक और उनके ड्राइवर पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए आमला पुलिस को एक शिकायत की है। इधर विधायक के निजी सहायक ने बताया कि वे लोग विकास यात्रा में जा रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसियों द्वारा उनका रास्ता रोक दिया गया था। फिलहाल विधायक और वे लोग विकास यात्रा में शामिल हैं। इसलिए मामले की शिकायत नहीं की गई है। मामले को लेकर शिकायत करने वाले अधिवक्ता रंजना बामने ने बताया कि वे लोग रास्ते पर खड़े होकर विधायक का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने विधायक को अपनी समस्या बताने के लिए रोका था। इसी दौरान विधायक और उनके ड्राइवर ने वहां मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारियों और लोगों के साथ गाली गलौज की। जिसकी उन्होंने पुलिस को शिकायत की है।

विकास यात्रा में में शामिल होने जा रहे विधायक ने घटना के बाद जमकर काँग्रेसियों को कोसा 

वही विकास यात्रा में जा रहे भाजपा विधायक योगेश पंडाग्रे को कांग्रेसियों द्वारा रोकने के बाद में हुई झड़प से नाराज विधायक ने मंच से कांग्रेसियों को जमकर अपशब्द कह विधायक ने मंच से कांग्रेसियों को साले तक कह डाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”796189895″]

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews