
बैतूल,वाजिद खान। मध्य प्रदेश के बैतूल (betul News) में इटारसी रोड पर चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, सदर बैतूल से चोर बाकायदा गाड़ी लगाकर लाखों का सामान चुरा कर ले गए, अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कवायद में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”693582843″]

बीती रात शिवशक्ति इंजीनियरिंग वर्कशाप में चोर आए और लाखों का सामान चुरा ले गए, वर्कशाप के संचालक राजेश सिमैया ने बताया कि सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला, फिर पास की मेडीकल दुकान के सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पता चला कि रात 3.35 पर चोर एक TUV कार बिना नंबर की लेकर आए थे और ठीक दुकान की शटर के सामने बैक कर लगाया।
[dgv_vimeo_video id=”693583301″]
यह भी पढ़े…प्रशासन का एक्शन : 12 घंटे में दुष्कर्मी गिरफ्तार, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये
आपको बता दें कि 8 मिनिट में करीब 900 किलोग्राम के मोटर बाइंडिंग के तार ले गए। चोरों की संख्या 4-5 रही होगी, चोर सिर्फ कीमती तार ही ले गए, इससे पता चलता है कि वो जानकार थे और पहले दुकान की रेकी कर गए होंगे, राजेश सिमैया ने चोरी गए सामान की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए बताई, इधर मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”693582162″]
