Betul News : स्कूल बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर 2 मजदूरों की मौत, 1 की हालत गंभीर

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के समीप सोनाघाटी में स्थित एक निजी स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। हादसा सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का है।

यह है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास सोनाघाटी में स्थित सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम चल रहा था जहां पर तीन युवक बांस-बल्ली पर चढ़कर काम कर रहे थे तभी अचानक बल्ली टूटने की वजह से तीनों युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिसमें शेख एजाज उर्फ एज्जू पिता शेख अकरम उम्र 18 वर्ष निवासी भिलवाटेक और लतेश पिता गोविंद उइके उम्र 18 वर्ष निवासी गोंडी गोला थाना साईं खेड़ा की मौत हो गई। वहीं शेख महबूब उम्र 29 वर्ष निवासी भिलवाटेक गंभीर घायल है। घायल को बैतूल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है इधर दोनों मृतकों के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”823023249″]

कोतवाली टीआई अजय कुमार सोनी ने बताया कि सोनाघाटी के सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के नए भवन का काम चल रहा हैं। मंगलवार दोपहर तीसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर शेख़ एजाज़ पिता शेख अकरम( 18) भिलवाटेक, लतेश पिता गोविंद उइके(18) एवं एक अन्य तीसरी मंजिल पर पटिया लगाकर प्लास्टर कर रहे थे। अचानक पटिया टूटने से तीनों मजदूर नीचे गिर गए। सिर के बल गिरने से 2 की मौत हो गईं, जबकि 1 अन्य का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा हैं। टीआई ने बताया कि मृत मजदूरों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप रहे है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”823022929″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews