बैतूल में भी आया पहला कोरोना पॉजिटिव केस, भैंसदेही इलाका सील

बैतूल में भी आया पहला कोरोना पॉजिटिव केस, भैंसदेही इलाका सील

बैतूल/वाजिद खान

अब तक कोरोना संक्रमण से बचे हुए बैतूल में भी पहला पॉजिटिव केस सामने आ गया है। सोमवार को भैंसदेही में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसके बाद युवक के निवास वाले इलाके में एलर्ट कर दिया गया है। इस युवक के सेंपल शनिवार रात जिला अस्पताल में जांच हेतु लिये गए थे।  यह युवक एक सप्ताह पहले 31 मार्च को नागपुर से लौटा था। अब उसे भैंसदेही के शासकीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

बीएमओ एमएस सेवारिया द्वार दी गई जानकारी के मुताबिक ये केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट है। मुख्य मार्ग को बैरिकेड से बंद किया गया हैं और जहां युवक रहता है वहां बस स्टैंड से लेकर शीतला माता चौक तक पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं।  सीएमएचओ कार्यालय से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में अब तक 34 सैम्पल लिए गए हैं जिनमें से छह रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 5 नेगेटिव रिपोर्ट आई है और एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, वहीं 28 की रिपोर्ट आना बाकी है। ऐसे 8 मरीज जो संदिग्ध हैं उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews