
बैतूल, वाजिद खान।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विनोद डागा (Vinod Daga)को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैतूल के दिग्गज कांग्रेस नेता विनोद डागा का 12 नवंबर को मंदिर में पूजा करते समय निधन हो गया था। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि विनोद डागा का निधन कांग्रेस परिवार की बड़ी क्षति है
पूर्व विधायक विनोद डागा को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री और कई कांग्रेस विधायक मंगलवार को उनके निवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की। इस मौके पर कमलनाथ ने विनोद डागा के पुत्र विधायक निलय डागा सहित उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि ये डागा परिवार की क्षति नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है । लगभग आधा घंटे तक परिजनों के साथ रुके कमलनाथ ने उनके निधन का वो सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमे विनोद डागा पूजा करते समय निधन हो गया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हुआ था ।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

