Lok Sabha Election 2024 : पिता के निधन के बाद BSP ने पुत्र को बैतूल से बनाया उम्मीदवार, अर्जुन भलावी बोले पिता के अधूरे काम आगे बढ़ाना है

Betul BSP candidate

Lok Sabha Election 2024 : बैतूल लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अर्जुन भलावी के नाम की घोषणा आज पार्टी ने कर दी, अर्जुन स्वर्गीय अशोक भलावी के पुत्र हैं जिन्हें इस बार BSP ने प्रत्याशी बनाया था लेकिन नामांकन फॉर्म दाखिल करने के बाद उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

BSP ने स्वर्गीय अशोक भलावी के बेटे अर्जुन को बनाया प्रत्याशी 

बहुजन समाज पार्टी ने आज मध्य प्रदेश की दो सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की इसमें इंदौर सीट से पार्टी ने संजय सोलंकी को और बैतूल सीट से स्वर्गीय अशोक भलावी के पुत्र अर्जुन भलावी को टिकट दिया, टिकट की घोषणा होते ही अर्जुन भलावी निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और वहां से नामांकन फॉर्म लिया।

पिता के अधूरे काम पूरे करना मेरा संकल्प : अर्जुन भलावी 

मीडिया से बात करते हुए अर्जुन भलावी ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया बैतूल की सभी विधानसभा में लोग उन्हें जानते थे अब मैं उनके अधूरे कामों को आगे बढ़ाऊंगा, उन्होंने कहा कि मैं मुद्दे नहीं जनता लेकिन ये जनता हूँ कि गरीब की परेशानी क्या होती है, गाँव में अच्छी शिक्षा, पानी, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ जनता को मिले ये मेरी प्राथमिकता रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”934259724″]

बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी जगदीश साहू ने मीडिया से कहा कि पार्टी ने हमारे सीनियर नेता अशोक भलावी को प्रत्याशी बनाया था उनके निधन के बाद हमारी पहली प्राथमिकता उनके परिवार को टिकट दिलाने की थी, इसलिए हमने प्रस्ताव बनाकर बहनजी तक पहुंचाया जिसे स्वीकार किया गया है, अब हम सब पूरी ताकत के साथ अर्जुन को सांसद पहुँचाने के लिए लगेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”934259882″]

गौरतलब है कि बैतूल का चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना था लेकिन बीएसपी उम्मीदवार अशोक भलावी के निधन से इसे तीसरे चरण में शिफ्ट कर दिया गया , तीसरे चरण के लिए नामांकन फॉर्म भरने का सिलसिला 12 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 19 अप्रैल तक चलेगा, बैतूल में केवल बीएसपी उम्मीदवार को नामांकन फॉर्म भरने की अनुमति दी गई , बैतूल में 7 मई को मतदान होगा ।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews