मिट्टी की खदान धंसने से तीन की मौत एक घायल, खदान से मिट्टी लाने गए थे ग्रामीण

मिट्टी की खदान धंसने से तीन की मौत एक घायल, खदान से मिट्टी लाने गए थे ग्रामीण

बैतूल/वाजिद खान

बैतूल से 13 किमी दूर गांव गोंडी बड़गी में मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगो की मौत हो गयी। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जबकि हादसे में  घायल एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैतूल कोतवाली  इलाके के गांव गोंडी बड़गी में हुए इस हादसे के बाद सेगांव में मातम  पसर गया है।  बताया जा रहा है कि दोपहर कुछ पुरुष और महिलाएं घर की पुताई के लिए  गांव के करीब मिट्टी खदान से मिट्टी लाने गए थे। यहां खुदाई करते हुए ये लोग अंदर गहराई की तरफ बढ़ते रहे जिससे मिट्टी के टीले पर खोह जैसी छत बन गयी। अधिक खुदाई करने से यह छत भरभराकर नीचे गिर गयी जिससे खुदाई कर रहे चार लोग दब गए। इनमे तीन लोगों की मौत हो गयी है जिनमे दो महिलाएं और एक पुरुष के शव निकालकर पोष्ट मार्टम के लिए भेजे गए है।  फिलहाल जिनके शव मिले है उनमें कलमती, फुले और लिंगु के नाम शामिल है। जबकि घायल संतरी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ।हादसे की खनर मिलते ही बैतूल एसडीएम, एसडीओपी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुच गए जहां जेसीबी मशीनों के जरिये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।  हालांकि हादसे की ख़बर मिलने और रेस्क्यू दल के पहुंचने तक तीनो की दुखद मौत हो चुकी थी।

वाजिद खान………बैतूल

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews