120 मजदूरों से भरे ट्रक को पुलिस ने रोका, मेडिकल परीक्षण के बाद किया रवाना

120 मजदूरों से भरे ट्रक को पुलिस ने रोका, मेडिकल परीक्षण के बाद किया रवाना

बैतूल। वाजिद खान।

प्रदेश में कोरोनावायरस के चलते 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है जिसके बाद लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं इसी के चलते मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आज पुलिस ने एक ऐसे ट्रक को रुकवाया जिसमे लोगो को भूसा की तरह भरे गए थे । पुलिस इन लोगो को उतरवा कर उनका मेडिकल परीक्षण करा कर उन्हें खाना खिलाने और मास्क दिए गए और उन्हें अपने घर के लिए रवाना कर दिया । दअरसल बैतूल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पलायन कर रहे मजदूर अपने घर जा रहे हैं ,इस ट्रक को रोका गया और खोलकर देखा गया तो ट्रक में मजदूर भूसे की तरह भरे थे । इस ट्रक में लगभग 120 महिला पुरुष और बच्चे भरे हुए थे उन्हें बैतूल के एक मंगल भवन में उतरवाया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया । भूखे प्यासे मजदूरों को समाजसेवियों की मदद से पुलिस ने भोजन उपलब्ध कराया और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें मास्क दिए गए । छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना और आसपास के क्षेत्र के मजदूर राजगढ़ जिले की जीरापुर में संतरा मंडी में काम करते करने गए थे ।लॉक डाउन के चलते काम बंद होने के कारण इन मजदूरों के सामने जीवन यापन के साथ खाने-पीने की भी समस्या खड़ी हो गई तब यह मजदूर अपने घर वापस जा रहे थे । बताया जा रहा है कि बैतूल जिले की सीमा से लगे पांढुर्णा के मजदूरों को उनके आग्रह पर प्रशासन ने घर जाने दिया। यह भी बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच में सभी मजदूर स्वस्थ पाए गए ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews